बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Oct 2024 9:20 PM
बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
चिनिया थाना क्षेत्र में हुई बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक राजबांस गांव निवासी भोला कोरवा का पुत्र शत्रुघ्न कोरवा (19 वर्ष) बताया गया है. जबकि घायलों में उसी गांव के बिगन कोरवा का पुत्र सरवन कोरवा एवं बधानी कोरवा का पुत्र मुद्रिका कोरवा शामिल हैं. इन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि एक बाइक से तीन लोग बरवाडीह जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे बालू लोड ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तीनों को गढ़वा सदर अस्पताल लाया. जहां शत्रुघ्न कोरवा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. अंत्यपरीक्षण के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










