सीएम के निर्देश पर गंभीर मरीज को 24 घंटे में मिली सरकारी सहायता

Updated:
विज्ञापन
सीएम के निर्देश पर गंभीर मरीज को 24 घंटे में मिली सरकारी सहायता

मोटर न्यूरॉन पीड़ित भीम शर्मा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

विज्ञापन

मोटर न्यूरॉन पीड़ित भीम शर्मा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया प्रतिनिधि, हरिहरपुर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद गढ़वा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संवेदनशीलता और तेजी धरातल पर दिखी है. हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के डुमरसोता गांव के भीम शर्मा, जो लंबे समय से गंभीर मोटर न्यूरॉन बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें सीएम के निर्देश के बाद महज 24 घंटे में सरकारी सहायता उपलब्ध करायी गयी. सिविल सर्जन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस भेजकर मरीज को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार शुरू कर दिया गया है. इस पूरे मामले में समाजसेवी और दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर की भूमिका अहम रही. उन्होंने ट्विटर (एक्स) के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को टैग करके भीम शर्मा की दयनीय स्थिति और इलाज में असमर्थता की जानकारी दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल गढ़वा उपायुक्त को निर्देश दिया कि मरीज को अविलंब समुचित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाये. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि भीम शर्मा की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. हालांकि मोटर न्यूरॉन एक जटिल बीमारी है, जिसके उच्च स्तरीय उपचार के लिए उन्हें जल्द ही रांची के रिम्स में रेफर किया जा सकता है. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है और सरकार व प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola