राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 15 को, छूटे बच्चों को दवा दी जायेगी

Published by : DEEPAK Updated At : 09 Sep 2025 9:34 PM

विज्ञापन

भवनाथपुर सीएचसी में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा

विज्ञापन

भवनाथपुर सीएचसी में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा

फोटो – बैठक करते चिकित्सा पदाधिकारी

प्रतिनिधि, भवनाथपुर.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में 15 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारी की समीक्षा की गयी. बताया गया कि उस दिन सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कृमि की दवा खिलाई जायेगी. जो बच्चे छूट जायेंगे, उन्हें 19 सितंबर को दवा दी जायेगी.

चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं और किशोरी बालिकाओं में एनीमिया की रोकथाम के लिए नियमित जांच और आयरन सप्लीमेंटेशन जरूरी है. इसके बाद यू-विन एंट्री, एचएमआइएस रिपोर्टिंग, टीबी रोगियों की पहचान और उपचार पर चर्चा हुई. मासिक रोग मैट्रिक्स (सीएचओ) को अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया, ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनी रहे.

प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी नवजात या गर्भवती महिला का टीकाकरण नहीं छूटना चाहिए. इसके लिए एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया गया. शेष पड़े आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में टीकाकरण और अन्य लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की नौ तारीख और अंतिम बुधवार को गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच कराने के लिए एएनएम को जागरूकता फैलाने को कहा गया. बैठक में इ-केवाइसी के माध्यम से गोल्डन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola