पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 06 May 2026 9:26 PM
पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार
चिनिया . चिनिया थाना क्षेत्र के डोल गांव में बुधवार को गुमला पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त राजकुमार गुप्ता के घर पर इश्तेहार चिपकाया. इस दौरान पुलिस ने गांव में ढोल बजाकर मुनादी भी की, ताकि आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए अंतिम अवसर दिया जा सके. जानकारी के अनुसार, मामला गुमला महिला थाना से जुड़ा है. अभियुक्त राजकुमार गुप्ता (पिता-अशोक कुमार गुप्ता) पर एक नाबालिग के साथ छेड़खानी करने और उसे लगातार ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप है. मौके पर महिला थाना गुमला के पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार दलबल के साथ आरोपी के घर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि यदि आरोपी निर्धारित समय के भीतर न्यायालय या संबंधित थाने में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










