नगर पंचायत में कृषि भूमि पर नहीं लगेगा होल्डिंग टैक्स

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत में कृषि भूमि पर नहीं लगेगा होल्डिंग टैक्स

नगर पंचायत में कृषि भूमि पर नहीं लगेगा होल्डिंग टैक्स

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर.

श्री बंशीधर नगर पंचायत के शहर वासियों को अब कृषि योग्य भूमि का होल्डिंग टैक्स नहीं देना पड़ेगा. ऐसा विधायक अनंत प्रताप देव के प्रयास से संभव हुआ है. विधायक ने इस संबंध मे विधान सभा के आंतरिक संसाधन समिति के समक्ष मामला उठाया था. इसके बाद नगर विकास विभाग ने पंकज गोयल के नेतृत्व में मंगलवार को एक टीम श्री बंशीधर नगर भेजा. टीम ने परिसदन में विधायक अनंत प्रताप देव के साथ बैठक की. साथ ही कृषि योग्य भूमि पर लगे होल्डिंग टैक्स के बारे में कागजात मांगा. टीम ने बताया कि कृषि योग्य भूमि पर होल्डिंग टैक्स लेने का प्रावधान नहीं है. वहीं जानकारी देते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने बताया कि विधानसभा की आंतरिक संसाधन समिति की बैठक में उन्होंने होल्डिंग टैक्स का मामला प्रमुखता से रखा था. इसके बाद समिति के निर्देश पर गठित टीम ने श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र पहुंचकर शहर वासियों से कृषि योग्य भूमि के लिये जा रहे टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गयी. जांच के दौरान टीम को कृषि योग्य भूमि का होल्डिंग टैक्स लिये जाने का मामला सही पाया गया है. विधायक ने बताया कि टीम ने शहर वासियों को आश्वस्त किया है कि कृषि योग्य भूमि का होल्डिंग टैक्स नहीं देना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नगर पंचायत क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा.

उपस्थित लोग : मौके पर टीम के अब्दुल वदूद, नवनीत सिंह, जितेंद्र कुमार गुप्ता, नौरांग जोशी के अलावे कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल,झामुमो के वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, राजा सिंह, बंगाली सिंह, सुधीर जायसवाल, सोहन उरांव व शुभम प्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola