नये सत्र में कोई भी बच्चा अनामांकित न रहे: बीइइओ

Updated:
विज्ञापन
नये सत्र में कोई भी बच्चा अनामांकित न रहे: बीइइओ

अधौरा प्रखंड में बीइइओ विजय पांडेय की अध्यक्षता में बैठक, शिक्षा कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन

अधौरा प्रखंड में बीइइओ विजय पांडेय की अध्यक्षता में बैठक, शिक्षा कार्यों की समीक्षा प्रतिनिधि, श्रीवंशीधर नगर प्रखंड संसाधन केंद्र अधौरा में शनिवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीइइओ) विजय पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. बैठक में बीपीओ, लेखपाल, कनिष्ठ अभियंता और सभी बीआरपी, सीआरपी उपस्थित थे. बैठक में बीइइओ ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि नये सत्र 2026-27 में कोई भी बच्चा अनामांकित नहीं रहे. सभी पदाधिकारियों को शत प्रतिशत अनामांकित बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बीइइओ ने कहा कि सभी शिक्षक और बच्चों की उपस्थिति इ-विद्या वाहिनी में दर्ज करना अनिवार्य है. सभी विद्यालय एमडीएम का एसएमएस शत प्रतिशत सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से प्रमाण पत्र लें कि विद्यालय का कोई बच्चा निजी विद्यालयों में नामांकित न हो. बीइइओ ने कहा कि सभी शिक्षक विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें. प्रयास, रेल परीक्षा और इंपैक्ट प्रोजेक्ट का लगातार अनुश्रवण कर समीक्षा करें. उन्होंने कहा कि इको क्लब के तहत विद्यालयों में पौधे लगाए जाएं और एफएलएन किट का प्रयोग सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रोजेक्ट रेल परीक्षा का रिजल्ट रजिस्टर में दर्ज करने के बाद इ-विद्या वाहिनी में ऑनलाइन दर्ज करें तथा एस ए-2 का रिजल्ट भी इ-विद्या वाहिनी में दर्ज किया जाये. स्पिल्ट सिलेबस जे गुरु जी ऐप पर दर्ज हो, यह सभी सीआरपी और बीआरपी सुनिश्चित करें. आइसीटी पर निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में बच्चों की परीक्षा आयोजित करना सुनिश्चित करें. बैठक में बीपीओ बिरेन्द्र प्रसाद, बीआरपी श्रीकांत चौबे, लेखापाल प्रदीप शुक्ला, कनिष्ठ अभियंता रंजीत रंजन, सीआरपी संजय कुमार सिंह, प्रशांत देव, अजय कुमार, शक्तिदास प्रसाद सिन्हा, शोभा कुमारी, बिरेन्द्र प्रजापति, सुबोध कुमार केशरी, एमडीएम सेल प्रभारी अमित कुमार, रोहित कुमार सहित सभी कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola