नौ मई को गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत, निपटाये जायेंगे सुलहनीय मामले

Updated:
विज्ञापन
नौ मई को गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत, निपटाये जायेंगे सुलहनीय मामले

नौ मई को गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत, निपटाये जायेंगे सुलहनीय मामले

विज्ञापन

गढ़वा. आम लोगों को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से 9 मई को गढ़वा जिला मुख्यालय सहित अनुमंडलीय न्यायालयों में वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी. इसकी तैयारी और प्रचार-प्रसार को लेकर गुरुवार को जिला व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में संयुक्त प्रेस वार्ता हुई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बताया कि नालसा और झालसा के निर्देश पर लंबित तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी समझौते से निष्पादन किया जायेगा. लोक अदालत में हुए फैसले अंतिम होंगे और इनके खिलाफ अपील नहीं होगी. समझौता होने पर कोर्ट फीस भी वापस कर दी जायेगी. उन्होंने कहा कि इससे समय, धन और आपसी कटुता में कमी आती है. डीसी अनन्य मित्तल ने कहा कि प्रशासन आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग करेगा. एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि थाना प्रभारियों को लोगों तक सूचना पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. डीएलएसए सचिव निभा रंजना लकड़ा ने बताया कि लोक अदालत में चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम, बिजली-पानी बकाया, भरण-पोषण, राजस्व और अन्य दीवानी मामलों की सुनवाई होगी. असंगठित मजदूरों के निबंधन के लिए विशेष स्टॉल भी लगाया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola