ePaper

विधायक प्रतिनिधि पर सदर अस्पताल में मारपीट का आरोप

Updated at : 19 Jun 2024 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक प्रतिनिधि पर सदर अस्पताल में मारपीट का आरोप

विधायक प्रतिनिधि पर सदर अस्पताल में मारपीट का आरोप

विज्ञापन

सदर अस्पताल के प्रबंधक डॉ सत्यनारायण के साथ गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर के स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन कुमार साहू द्वारा मारपीट करने का आरोप है. इस संबंध में डॉ सत्यनारायण ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. आवेदन में अस्पताल प्रबंधक ने कहा है कि मंगलवार की शाम में वह सदर अस्पताल के प्रथम तल में ओटी रूम के समीप राउंड ड्यूटी पर थे. तब सदर अस्पताल के प्रथम तल में ओटी रूम के समीप विधायक के स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन कुमार साहू ने उन्हें ड्यूटी से जो चिकित्सक अनुपस्थित हैं, उसके विषय में उपायुक्त को लिखित सूचना देने को कहा. इसपर उन्होंने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. इस बात पर कंचन साहू आक्रोशित हो उठे और उन्होंने उनके हाथ से ड्यूटी रोस्टर, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता संबंधित सूची व अन्य कागजात छिनकर फाड़ दिये. विधायक प्रतिनिधि गुस्से में उनको गाली-गलौज करने लगे. अस्पताल प्रबंधक के अनुसार जब तक वहां मौजूद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी कुछ समझ पाते, तब तक कंचन साहू ने उनका कॉलर पकड़ कर ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिये. डॉ सत्यनारायण ने कहा कि तब तक ओटी में मौजूद डॉ सीमा एवं अन्य कर्मियों ने बाहर आकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, तो श्री साहू ने महिला चिकित्सक डॉ सीमा के साथ भी गाली-गलौज कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola