विधायक ने दो सड़कों का किया शिलान्यास
विधायक ने दो सड़कों का किया शिलान्यास
प्रखंड के पंडरिया पंचायत तथा अरसली दक्षिणी पंचायत में करीब आठ करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दो सड़क का शिलान्यास विधायक भानु प्रताप शाही ने ग्रामीणों से कराया. पंडरिया पंचायत के धनी मंडरा में 2.65 करोड़ की लागत से मुख्य पथ से विश्वनाथ वियार के घर तक तथा अरसली दक्षिणी पंचायत में 5.67 करोड़ की लागत से मुख्य पथ से बैगाडीह धाम तक सड़क का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि भवनाथपुर का दिन फिर से गुलजार होगा. बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री बनते ही भवनाथपुर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनेगा, यह मेरा वादा है. हम भवनाथपुर के विधायक नहीं बेटा बनकर काम करते हैं. आने वाला चुनाव हम नहीं आपकों लड़ना है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए