गुजरात में पलायन करनेवाले मजदूर की हुई मौत

Published by : DEEPAK Updated At : 19 Aug 2025 10:07 PM

विज्ञापन

केतार प्रखंड क्षेत्र के चौरा गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह की गुजरात में इलाज के दौरान मौत हो गयी

विज्ञापन

केतार. केतार प्रखंड क्षेत्र के चौरा गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह की गुजरात में इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार सिंह कुछ माह पूर्व अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए गुजरात मजदूरी करने गये हुए थे. इसी दौरान दो दिन पूर्व उन्हें एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया, इसके बाद उनका इलाज गुजरात के ही एक अस्पताल में चल रहा था. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी. युवक की असमय मौत पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है. समाजसेवी पंकज कुमार सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि आये दिन पलायन कर गये मजदूरों की मौत की खबर मिलना अत्यंत दुखद है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के अभाव के कारण युवा पलायन को मजबूर हैं और असमय काल के गाल में समा रहे हैं. मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

11 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

रंका. अवैध रूप से गांजा लेकर बेचने जा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इनमें सुमित कुमार (19) और राहुल कुमार सिन्हा (25) शामिल हैं. दोनों रंका अनुमंडल मुख्यालय के रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके पास से 11 किलोग्राम गांजा के साथ एक पल्सर बाइक जब्त किया है. इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर गढ़वा की ओर आ रहे हैं. इसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के सीमा गोदरमाना के पास चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को तलाशी ली गई. इसमें बाइक की डिक्की में रखे 11 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया. जब्त 11 किलोग्राम गांजा की कीमत करीब 5 लाख रुपये है. आरोपियों के खिलाफ रंका थाना में धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपी गांजा का कारोबार करते हैं. इसमें अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है. इस मौके पर पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान, थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola