नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक

राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के निर्देशानुसार नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक हुई.
गढ़वा. राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के निर्देशानुसार नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक हुई. यह बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री दिनेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जिले में प्रस्तावित नगरपालिका चुनाव के अंतर्गत आने वाले नगर परिषद गढ़वा, श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत तथा मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्रों में होने वाले निर्वाचन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी. उपायुक्त द्वारा चुनाव से जुड़े सभी कोषांगों के दायित्वों, कार्य-योजनाओं एवं प्रगति की क्रमबद्ध रूप से समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये. उपायुक्त श्री दिनेश यादव ने कहा कि नगरपालिका चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है, अतः इसके संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने सभी कोषांग प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें तथा सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें. बैठक में यह भी कहा गया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये तथा किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या का तत्काल निष्पादन किया जाये, इससे आम जनता का विश्वास निर्वाचन व्यवस्था में बना रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




