कोरवा जनजाति के बीच पहुंचीं मायो कॉलेज की छात्रा , जानीं संस्कृति व परंपराएं

प्रखंड मुख्यालय स्थित कोरहटी टोला में मंगलवार को एक विशेष शैक्षणिक व सामाजिक अध्ययन कार्यक्रम आयोजित हुआ.
बड़गड़ प्रखंड के कोरहटी टोला में शैक्षणिक व सामाजिक अध्ययन के लिए किया भ्रमण
बड़गड़ (गढ़वा ). प्रखंड मुख्यालय स्थित कोरहटी टोला में मंगलवार को एक विशेष शैक्षणिक व सामाजिक अध्ययन कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें हार्मोनी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संस्थापक कुमार विवेक भवानी सिंह की पुत्री और मायो कॉलेज गर्ल्स स्कूल (अजमेर) की छात्रा श्रीजया सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया. उन्होंने आदिम जनजाति कोरवा समुदाय के बीच जाकर उनके जीवन, संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था को निकट से समझा. अध्ययन के दौरान श्रीजया सिंह ने जनजातीय परिवारों के साथ समय बिताया और उनके रहन-सहन, खान-पान, पारंपरिक रीति-रिवाजों तथा शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद कर उन्होंने उनकी दैनिक चुनौतियों और प्रकृति से गहरे जुड़ाव को समझने का प्रयास किया. जनजातीय समाज भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्साइस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है. उनके जीवन मूल्य और सामाजिक एकता आधुनिक समाज के लिए प्रेरणा हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के जमीनी अध्ययन से युवाओं में सामाजिक संवेदनशीलता विकसित होती है और हमें समाज की विविधता को करीब से जानने का अवसर मिलता है. कोरवा समुदाय ने इस पहल का स्वागत करते हुए अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी जानकारियां उत्साहपूर्वक साझा कीं. अध्ययन के दौरान स्थानीय लोगों और छात्रा के बीच आत्मीय संवाद देखा गया. इस प्रयास को जनजातीय समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपसी सामंजस्य को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










