विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष अस्पताल में शव छोड़कर फरार

Updated:
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष अस्पताल में शव छोड़कर फरार

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष अस्पताल में शव छोड़कर फरार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के बुढ़ीखाड़ गांव में बुधवार की सुबह एक 20 वर्षीय विवाहिता पुनीता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका बुढीखाड़ निवासी अंजन कुमार महतो की पत्नी थी. घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की पुष्टि होते ही ससुराल के लोग शव को अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गये. ससुराल पक्ष के अनुसार, बुधवार को पुनीता देवी की घर के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर नोक-झोंक हुई थी, जिससे आक्रोशित होकर उसने कमरे में फांसी लगा ली. जब परिजनों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने आनन-फानन में फंदे से उतारकर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग (मेराल थाना क्षेत्र के जोगनी गांव निवासी) अस्पताल पहुंचे. मृतका के पिता दीपक मेहता ने दामाद और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि पुनीता की शादी साच मार्च 2025 को हुई थी. शादी के समय तिलक में दिये गये सामानों को लेकर विवाद शुरू हुआ था. आरोप है कि अलमारी को कमजोर बताकर ससुराल पक्ष ने तोड़फोड़ की थी और उसके बाद से ही पुनीता के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी. मृतका के जीजा अनिल महतो ने बताया कि दो महीने पहले भी पुनीता के साथ बुरी तरह मारपीट की गयी थी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. उस वक्त मायके वाले उसे अपने साथ ले गये थे और एक महीने तक वह मायके में ही थी. बाद में दोनों पक्षों के बीच समझा-बुझाकर उसे वापस ससुराल भेजा गया था. परिजनों का कहना है कि मंगलवार शाम को पुनीता ने अपनी मां से बात की थी और वह सामान्य थी. बुधवार सुबह उसकी हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने मायके पक्ष के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola