ePaper

हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों में दहशत

Updated at : 09 Oct 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों में दहशत

हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रंका रंका पूर्वी वन क्षेत्र के बिश्रामपुर जंगल में बुधवार शाम हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बसकटिया गांव निवासी मखड़ू उरांव (55) के रूप में हुई है. वह शाम के समय मवेशी चराने जंगल गया था, इसी दौरान हाथी ने उसे निशाना बनाकर पटक-पटक कर मार डाला. परिजनों के अनुसार, मवेशी तो शाम को घर लौट आये, लेकिन मखड़ू उरांव नहीं लौटे. देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने जंगल में उसकी खोज शुरू की. रात करीब नौ बजे मखड़ू उरांव का छत-विछत शव जंगल में पड़ा मिला. शव के पास हाथी के पैरों के निशान भी मिले. सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है. जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में अब तक रंका पश्चिमी वन क्षेत्र में आठ और पूर्वी वन क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हाथियों के हमले में हो चुकी है. ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम कभी-कभी हाथी भगाने पहुंचती है, लेकिन हाथियों को काबू में नहीं कर पाती, जिससे भय की स्थिति बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola