नवजात बेटी को अस्पताल देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

दुखद. तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को मारी टक्कर, दो घायल
दुखद. तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को मारी टक्कर, दो घायल – तेज आंधी के कारण सड़क पर गिरा था पेड़, सड़क किनारे खड़े थे तीनों साथी – घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दे गयी छुट्टी – तीन घंटे तक आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने किया सड़क जाम – गढ़व-रंका मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा-रंका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक जितेंद्र राम की मौत हो गयी. वह गढ़वा थाना क्षेत्र के कितासोती गांव (टेनवर टोला) निवासी शिवपूजन भुइयां का पुत्र था. इस दुर्घटना में उसके दो साथी रितेश कुमार और प्रेम कुमार घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी. बताया गया कि जितेंद्र की पत्नी ने गढ़वा के एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था. शुक्रवार रात वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से पत्नी और नवजात बेटी को देखने जा रहा था. इसी दौरान तेज आंधी के कारण सड़क पर एक पेड़ गिर गया था. पेड़ से बचने के लिए तीनों सड़क किनारे खड़े हो गये. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसके दोनों साथी घायल हो गये. जितेंद्र की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम शनिवार सुबह घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर गढ़वा-रंका मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इस दौरान ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. आश्वासन के बाद हटा जाम गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी और परिहारा मुखिया रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद जाम समाप्त हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




