ePaper

तालाब में मछली मारने के दौरान व्यक्ति डूबा, तालाश जारी

Updated at : 08 Dec 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
तालाब में मछली मारने के दौरान व्यक्ति डूबा, तालाश जारी

तालाब में मछली मारने के दौरान व्यक्ति डूबा, तालाश जारी

विज्ञापन

चिनिया. चिनिया थाना क्षेत्र के परशुखाड़ गांव निवासी 45 वर्षीय प्रमोद कोरवा तालाब में मछली मारने के दौरान डूब गया. प्रमोद व विश्वनाथ कोरवा परशुखाड़ गांव के एक तालाब में सोमवार की सुबह मछली मारने के लिए गये हुए थे. इसी दौरान प्रमोद कोरवा जाल लगाने के लिए तालाब में उतरा, लेकिन वह आधा घंटे तक तलाब से बाहर नहीं निकला. इसके बाद विश्वनाथ कोरवा इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने तालाब के पास पहुंचकर प्रमोद कोरवा को खोजने का प्रयास किया, लेकिन शव नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी अमित कुमार को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार दल-बल के साथ परशुखांड़ तलाब पहुंचे. इसके बाद गोताखोर को बुलाकर प्रमोद की खोजबीन शुरू की गयी. आठ घंटे की खोजबीन के बाद भी प्रमोद का पता नहीं चल सका. समाचार लिखे जाने तक प्रमोद की खोजबीन जारी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola