बिशुनपुरा में मां वैष्णो टीवीएस शोरूम का शुभारंभ

बिशुनपुरा में मां वैष्णो टीवीएस शोरूम का शुभारंभ
बिशुनपुरा. प्रखंड मुख्यालय के बलौक मोड़ स्थित मां वैष्णो टीवीएस शोरूम का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ. शोरूम का उद्धाटन जिला परिषद सदस्य शांति देवी, समाजसेवी मुक्तेश्वर पांडेय, युवा नेता धर्मेन्द्र सिंह व प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य शांति देवी ने कहा कि बिशुनपुरा क्षेत्र में पहली बार टीवीएस का शोरूम खुलने से लोगों को राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि पहले लोगों को बाइक खरीदने के लिए लगभग 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा यहीं उपलब्ध होगी. शोरूम के संचालक ऋषिकेश कुमार ने बताया कि मां वैष्णो टीवीएस शोरूम में टीवीएस कंपनी की सभी गाड़ियां उपलब्ध रहेंगी. मौके पर बालकृष्ण सिंह, सुधीर सिंह, संजय गुप्ता, प्रवीण यादव, एनुल अंसारी, लतीफ अंसारी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




