ePaper

नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर में 34 मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण

Updated at : 09 Oct 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर में 34 मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण

नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर में 34 मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण

विज्ञापन

गढ़वा. जिला अंधापन नियंत्रण समिति व राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चिरौंजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में कुल 34 मरीजों का सफल लेंस प्रत्यारोपण किया गया. शिविर में पहुंचे मरीजों की जांच के बाद उनका ऑपरेशन अनुभवी नेत्र चिकित्सकों की टीम ने किया. सभी मरीजों को निःशुल्क आवास, भोजन, दवा और आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान की गयी. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुशील कुमार ने बताया कि यह शिविर जिले के उन गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है, जो आर्थिक कारणों से वर्षों आंखों की समस्या से परेशान थे. राधिका नेत्रालय में मोतियाबिंद के मरीजों की नि:शुल्क जांच प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक की जाती है. अब तक कुल 688 मरीजों का सफलतापूर्वक नि:शुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है. राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola