मृृत गृह रक्षक को दी गयी अंतिम सलामी

मृृत गृह रक्षक को दी गयी अंतिम सलामी
गढ़वा. गृहरक्षक बीरबल राम की मौत के बाद मंगलवार को पुलिस केंद्र गढ़वा में उन्हें अंतिम सलामी देकर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बजरमरवा अंतरराज्यीय चेकनाका पर गृह रक्षक बीरबल राम (11057) को प्रतिनियुक्ति किया गया था. सोमवार को बीरबल राम की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी भवनाथपुर में भर्ती किया गया. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. इसके बाद गृह रक्षक के शव को पुलिस केंद्र, गढ़वा लाया गया. वहां पुलिस के पदाधिकारी एवं जवानों ने मृत गृहरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










