पेंशनर विभूषण से सम्मानित किये गये केके यादव

Updated:
विज्ञापन
पेंशनर विभूषण से सम्मानित किये गये केके यादव

पेंशनर विभूषण से सम्मानित किये गये केके यादव

विज्ञापन

गढ़वा. झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज रांची की ओर से आयोजित त्रिवार्षिक आमसभा में गढ़वा के अध्यक्ष केके यादव ने अन्य पदाधिकारियों के साथ हिस्सा लिया. इस दौरान संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एचपी नारायण उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राम सेवक तिवारी ने की. बैठक में उत्कृष्ट कार्य करनेवालों विभिन्न जिले के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. इसमें गढ़वा अध्यक्ष केके यादव को पेंशनर विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर केके यादव ने कहा कि इस संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्व गणेश प्रसाद ने इस संगठन का बीजरोपण किया था, जो आज वृक्ष के रूप में खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि संगठन को राज्य के शेष बचे जिलों में भी बढ़ाया जाना चाहिए. गढ़वा जिला अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वाहण कर रहा है. गढ़वा जिला का भी त्रैमासिक अधिवेशन 26 जुलाई को निर्धारित किया गया है. उन्होंने इसमें शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया. इस कार्यक्रम के द्वितीय पाली में संगठन का चुनाव भी कराया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola