मुंबई गये केतार के युवक की मौत, हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
मुंबई गये केतार के युवक की मौत, हत्या का आरोप

केतार थाना क्षेत्र के मायर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (22) की मौत गुरुवार की रात्रि हो गयी.

विज्ञापन

केतार. केतार थाना क्षेत्र के मायर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (22) की मौत गुरुवार की रात्रि हो गयी. जानकारी के अनुसार चार माह पूर्व वीरेंद्र सिंह अपने परिवार के दो जून की रोटी के जुगाड़ में मजदूरी करने मुंबई गया था. जहां उसे कुछ लोगों से विवाद हो गया. इसके बाद वह गुरुवार को वापस अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में उसने अपने घर पर अपनी मां से बात करते हुये कहा कि मेरे पीछे कुछ लोग पड़े हुए हैं. बहुत कम उम्मीद है कि मैं घर लौट पाऊंगा. इतना करने के बाद वीरेंद्र सिंह का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. जिसके कुछ घंटे बाद फिरोजाबाद रेलवे पुलिस के द्वारा उक्त युवक का मृत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर शव पाया गया. इसके बाद आधार कार्ड एवं अन्य कागजात से घर वालों को सूचित किया गया कि उक्त युवक की मौत हो गयी है. जिसके बाद घर वाले फिरोजाबाद पहुंचे. वहां पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर शव का पोस्टमार्टम कराया तथा शनिवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार पंडा नदी के तट पर किया गया. उक्त घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है. परिजन एवं गांव के लोग हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हैं. मृतक अपने पीछे अपने माता-पिता के साथ अपनी पत्नी एवं चार माह की बच्ची को छोड़ गया. मौत की सूचना पर झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, मुखिया मूंगा साह, दीपक वर्मा, महेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया तथा निष्पक्ष जांच में सहयोग करने की बात कही. इधर शनिवार की शाम थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछ-ताछ कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola