कवलदाग जंगल के पास हथियार के बल पर दो युवकों से बाइक लूटी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भवनाथपुर-कांडी मुख्य पथ पर कवलदाग जंगल के पास हथियारबंद अपराधियों ने दो युवकों से बाइक लूटी। पुलिस ने नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू की।

विज्ञापन

भवनाथपुर: भवनाथपुर-कांडी मुख्य पथ पर कवलदाग जंगल के समीप हथियारबंद अपराधियों ने बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने हथियार के बल पर दो युवकों के साथ मारपीट कर उनकी मोटरसाइकिल लूट ली और फरार हो गये. घटना को लेकर पीड़ित ने भवनाथपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है.

विज्ञापन

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, केतार थाना क्षेत्र के परसोडीह गांव निवासी अखिलेश विश्वकर्मा अपनी मोटरसाइकिल से गांव के ही प्रवेश साह के साथ भवनाथपुर स्थित पुष्पांजलि टाइल्स दुकान आ रहे थे. रास्ते में दोनों युवक लघुशंका के लिए रुके थे. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और दोनों से खरौंधी जाने का रास्ता पूछा. इसके बाद दोनों युवक अपनी बाइक से आगे बढ़ गये.

कवलदाग जंगल के समीप पहुंचने पर पीछे से आये तीनों अपराधियों ने पैर से धक्का मारकर दोनों युवकों को बाइक समेत गिरा दिया. इसके बाद दो अपराधियों ने हथियार दिखाकर दोनों युवकों के साथ मारपीट की और उनकी मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गये. लूटी गयी बाइक टीवीएस कंपनी की अपाचे है, जिसका नंबर जेएच 14 एम 3766 बताया गया है. मारपीट के दौरान अखिलेश विश्वकर्मा का मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद अपराधी टाउनशिप की ओर भाग निकले.

आसपास के थानों को दी गयी सूचना

घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना प्रभारी रंजनी रंजन दल-बल के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके में निकल पड़े. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना केतार, खरौंधी, कांडी, बरडीहा, मझिआंव और हरिहरपुर ओपी समेत आसपास के सभी थानों को दे दी गयी है. पूरे इलाके में सड़क को सील कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola