हरिहरपुर में हरतालिका तीज की तैयारी तेज, खरीदारी में जुटीं महिलाएं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरतालिका तीज 14 सितंबर को मनाई जाएगी। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। जानें पूजा की तैयारी और पर्व का महत्व।

विज्ञापन

हरिहरपुर, गढ़वा: हरतालिका तीज पर्व को लेकर हरिहरपुर क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गयी हैं. सुहागिन महिलाएं पर्व की तैयारी में जुट गयी हैं. इस वर्ष 14 सितंबर को तीज पर्व मनाया जाएगा. पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन

हरतालिका तीज के अवसर पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखेंगी. पर्व को लेकर महिलाएं नये वस्त्र, पूजन सामग्री, फल, फूल, श्रृंगार सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामान की खरीदारी कर रही हैं. वहीं, कई घरों में तीज पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं. महिलाएं एक-दूसरे के साथ पर्व की तैयारी और पूजा की विधि को लेकर चर्चा करती नजर आ रही हैं.

मंदिरों में भी शुरू हुई साफ-सफाई

तीज पर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है. मंदिर परिसर की सफाई के साथ पूजा स्थल को सजाने-संवारने की तैयारी चल रही है. पर्व के दिन महिलाएं विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी.

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है. इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहकर व्रत करती हैं और शाम को पूजा-अर्चना के बाद व्रत की कथा सुनती हैं. पर्व को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है. घरों से लेकर मंदिरों तक तैयारियों के कारण चहल-पहल बढ़ गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola