तहले में मानव-हाथी द्वंद्व को लेकर जागरूकता बैठक, डीएफओ ने बताये बचाव और मुआवजे के तरीके

Updated:
विज्ञापन

हाथियों से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चिनिया रंका में वन विभाग ने मानव-हाथी द्वंद्व को लेकर जागरूकता बैठक की। ग्रामीणों को बचाव के उपाय और मुआवजे की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विज्ञापन

चिनिया, गढ़वा: चिनिया पश्चिमी वन प्रक्षेत्र के तहले गांव में रविवार को वन विभाग की ओर से मानव-हाथी द्वंद्व को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गयी. वन प्रमंडल पदाधिकारी एबिन बेनी अब्राहम ने ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी. साथ ही हाथियों से फसल और अन्य क्षति होने पर मुआवजा प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझायी.

विज्ञापन

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में सोलर फेंसिंग की व्यवस्था कराने की मांग रखी. डीएफओ ने ग्रामीणों की मांग को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखने तथा आवश्यक आवंटन के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि हाथियों से प्रभावित कई लोगों के मुआवजा भुगतान का आदेश जारी हो चुका है. आवंटन प्राप्त होते ही संबंधित लोगों को भुगतान किया जायेगा.

हाथियों से दूरी बनाये रखने की अपील

वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि आबादी क्षेत्र में हाथियों के पहुंचने पर तत्काल विभाग को सूचना दें. साथ ही हाथियों को सुरक्षित तरीके से हटाने के दौरान वनकर्मियों का सहयोग करें. अधिकारियों ने ग्रामीणों से हाथियों को उकसाने या उनके करीब जाने से बचने की भी अपील की.

मौके पर मुखियापति चरकु परहिया, वन समिति अध्यक्ष रामप्रताप यादव, अजय कोरवा, महेंद्र परहिया समेत चफला, तांडील, सिंगसिंगा कला और तहले के ग्रामीण एवं वनकर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola