मेढ़ना खुर्द में शुरू हुआ साप्ताहिक कंप्यूटर शिक्षा केंद्र, गांव की बेटियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

गांव की बेटियों के हाथ में लैपटॉप, डिजिटल हुनर की राह आसान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के मेढ़ना खुर्द में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज तिवारी ने कंप्यूटर शिक्षा केंद्र शुरू किया, जिससे ग्रामीण बेटियों को अब शहर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

मेढ़ना खुर्द, गढ़वा: गांव की बेटियों और ग्रामीण युवक-युवतियों को कंप्यूटर शिक्षा के लिए शहर का रुख न करना पड़े, इसके लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज कुमार तिवारी ने मेढ़ना खुर्द में साप्ताहिक कंप्यूटर शिक्षा केंद्र शुरू किया है. केंद्र पर ग्रामीण बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के साथ लैपटॉप की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है. प्रारंभिक चरण में दो लैपटॉप के साथ केंद्र की शुरुआत हुई है. बच्चों की संख्या बढ़ने पर और कंप्यूटर व लैपटॉप उपलब्ध कराने की बात कही गयी है.

विज्ञापन

केंद्र की शुरुआत करते हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज कुमार तिवारी ने कहा कि डिजिटल दौर में कंप्यूटर शिक्षा अब जरूरत बन गयी है. ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियां, खासकर गांव की बेटियां, कई बार इससे वंचित रह जाती हैं. शहर जाकर प्रशिक्षण लेना उनके लिए आसान नहीं होता. ऐसे में गांव में ही कंप्यूटर सीखने की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक रविवार को केंद्र में बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि ग्रामीण बच्चे और बेटियां डिजिटल दुनिया में अपने लिए बेहतर अवसर तैयार कर सकें.

कई गांवों में चल रहा कंप्यूटर शिक्षा अभियान

पंकज तिवारी ने बताया कि ग्रामीण बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने का अभियान कई गांवों में चलाया जा रहा है. बौलिया, डुमरिया, डटमा, अशया, रंका, बरदागा और गिजना समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में भी केंद्र शुरू किये गये हैं. इन केंद्रों पर लैपटॉप और कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराकर बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अभियान से अब तक सैकड़ों बच्चे जुड़ चुके हैं.

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास कुमार तिवारी ने कहा कि पंकज कुमार तिवारी की यह पहल सराहनीय है. गांव में ही कंप्यूटर शिक्षा मिलने से ग्रामीण बच्चे डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे. मेढ़ना खुर्द में केंद्र खुलने से ग्रामीणों में भी खुशी है. मौके पर ओमप्रकाश पासवान, गुंजन पासवान, बबलू पासवान, शैलेश पासवान, निखिल उपाध्याय, जय हिंद पासवान समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola