झामुमो कार्यकर्ताओं ने बीपीएचयू निर्माण कार्य रोका

झामुमो कार्यकर्ताओं ने बीपीएचयू निर्माण कार्य रोका
केतार. प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद व झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी परिसर में 49.97 लाख की लागत से हो रहे बीपीएचयू के निर्माण कार्य को रोक दिया. झामुमो कार्यकर्ताओं ने बताया कि बीपीएचयू निर्माण बिना शिलान्यास के मनमाने तरीके से कराया जा रहा थी. साथ ही इस जानकारी विधायक, प्रखंड प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधियों को भी नहीं दी गयी थी. इसकी शिकायत पदाधिकारी से भी की जायेगी. इस मौके पर सुरेश कुमार, कामेश्वर सिंह, गोपाल विश्वकर्मा, श्रीराम सिंह, सूर्यनाथ सिंह, जयमाल प्रसाद, विजय सिंह, मदन पटेल आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




