गरीबों की जमीन हथिया रहे झामुमो जिला उपाध्यक्ष

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 01 Feb 2026 9:22 PM

विज्ञापन

झामुमो की अनुमंडल कमेटी ने अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी पर साधा निशाना

विज्ञापन

झामुमो की अनुमंडल कमेटी ने अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी पर साधा निशाना प्रतिनिधि, गढ़वा रंका अनुमंडल मुख्यालय में झामुमो अनुमंडल कमेटी ने प्रेस वार्ता कर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चंद पाठक पर गरीब की जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष नीतेश सिंह ने कहा कि जिला अपाध्यक्ष ने कई लोगों की जमीन पर कब्जा कर उन्हें डरा रहे हैं. उनका मकससद पार्टी के नाम पर धौंस जमाकर लोगों पर अत्याचार करना है. लोगों में यह भ्रम है कि झामुमो द्वारा यह किया जा रहा है. पीड़ित लोग लगातार झामुमो के पास पहुंचकर फरियाद कर रहे हैं और पूरा रंका अनुमंडल में इसकी चर्चा है. यह अत्याचार बंद करें नहीं तो पार्टी से हटकर जो करना है वे करें पार्टी को कोई एतराज नहीं है. उन्होंने कहा कि पार्टी के स्तर पर यह बात नहीं पहुंची है अब इस मामले को पार्टी के केंद्रीय स्तर तक पहुंचाया जायेगा. वहीं पीड़ित विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि कोर्ट के निर्देश के बाद भी उनकी जमीन प्रकाश चंद व उनके भाई धर्मेंद्र पाठक के द्वारा कब्जा किया जा रहा है. प्रेसवार्ता में नीतेश सिंह, कार्तिक पाडेय, आशीष गुप्ता, छोटू सिंह खरवार, जैनुल्लाह अंसारी, आफताब अंसारी, राहुल तिवारी, शत्रुध्न चंद्रवंशी, दीपक सोनी, मुकेश तिवारी, अलीम अंसारी, नौशाद अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे. आरोप बेबुनिया व निराधर : प्रकाश चंद इस संबंध में प्रकाश चंद पाठक उर्फ रौशन पाठक ने कहा कि उन पर लगाये गये आरोप पूरी तरह निराधार है. उन्होंने आरोप लगानेवाले लोगाों पर बालू और जमीन बेचवाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि झामुमो के कार्तिक पांडेय अपने रिश्तेदार सरकारी जमीन बेच रहे हैं. वहीं नीतेश सिंह बालू बेचवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन पर लगाये गये आरोप साबित कर देंगे तो वे पार्टी से इस्तीफा दे देंगे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola