भवनाथपुर से झामुमो व भाजपा ने किया नामांकन

भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो व भाजपा ने किया नामांकन
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए सोमवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. इसमें भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी सह पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में देवेंद्र कुमार प्रजापति और राहुल कुमार गुप्ता शामिल हैं. झामुमो प्रत्याशी अनंत प्रताप देव ने एक सेट में 11:30 बजे, भाजपा प्रत्याशी भानू प्रताप शाही ने दो सेट में 2:50 बजे, निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र प्रजापति ने एक सेट में 2:10 बजे तथा राहुल कुमार गुप्ता ने एक सेट में 2:55 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन दाखिल करनेवाले सभी उम्मीदवारों को एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने नामांकन की औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद शपथ दिलायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










