ePaper

पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाना भी जरूरी है : उपविकास आयुक्त

Updated at : 20 Jun 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाना भी जरूरी है : उपविकास आयुक्त

आज का दिन सिर्फ सम्मान का नहीं, बल्कि आपके भविष्य को दिशा देने का है.

विज्ञापन

समारोह के विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि आज का दिन सिर्फ सम्मान का नहीं, बल्कि आपके भविष्य को दिशा देने का है. पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाना भी जरूरी है. सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर प्रयास और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है. उन्होंनेे कहा कि प्रभात खबर की यह पहल छात्रों को आगे बढ़ने में मददगार साबित होते रहा है और आगे भी होते रहेगा. आंदोलन का प्रतीक रहा है प्रभात खबर : एसडीएम (फोटो) सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि गढ़वा के छात्रों में असीम संभावनाएं हैं. हमें सिर्फ उन्हें उचित मार्गदर्शन और मंच देना है. यह सम्मान समारोह न केवल छात्रों को प्रेरित करेगा, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक उदाहरण बनेगा. शिक्षा ही समाज में परिवर्तन लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर झारखंड की मिट्टी से जुड़ा हुआ अखबार है. और यह अखबार लेखनी के मामले में एक आंदोलन है. प्रभात खबर हमेशा से ही छात्रों के लिये मार्गदर्शक की भूमिका निभाते रहा है. इस तरह केे आयोजन से छात्रों के लाभ मिलेगा. कड़ी मेहनत से ही मिलती है सफलता : अलखनाथ पांडेय आरके पब्लिक स्कूल के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि छात्रों की मेहनत और लगन को सम्मानित करना एक सराहनीय पहल है. और इसकी शुरुआत झारखंड में प्रभात खबर के द्वारा ही किया गया था. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है. हम शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी प्राथमिकता देते हैं. उन्होंने छात्रों से कहा कि आप नियमित अखबार पढ़ें इससे आपको आगे बढ़ने और क्याा करें और क्या न करें की ऊहापोह से निजात मिलेगा. उन्होंने प्रभात खबर के इस आयोजन की प्रशंसा की. यह आयाोजन छात्रों को पहचान दिलाती है : मदन केसरी समारोह को संंबोधित करते हुए जीएन कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद केसरी ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी शहरों जैसी पहचान दिलाने में मदद करते हैं. यह प्रयास बच्चों की सोच को विस्तृत करता है और उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन छात्रों के लिये प्रेरणास्रोत साबित होगा. यह समारोह शिक्षा के सुधार में मददगार साबित होगा : डॉ पातंजलि समारोह में आरपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव सह युवा समाजसेवी डॉ. पातंजलि केसरी ने कहा कि गढ़वा की शिक्षा व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है. और यह समारोह उसकी मिसाल है. हम चाहते हैं कि हमारे छात्र सिर्फ अकादमिक रूप से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक दृष्टिकोण से भी समृद्ध हों. डॉ केसरी ने प्रभात खबर के इस आयोजन की प्रशंसा की. प्रतिभा को पहचान देने मेंं प्रभात खबर अव्वल : औबैदुल्लाह हक अंसारी एनएच प्रगति एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि प्रतिभा को पहचान देना और उसे आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की नितांत आवश्यकता है. हम अपने संस्थान के माध्यम से शिक्षा को जन-जन तक पहुंंचाने का प्रयास कर रहे हैं. छात्रों का सम्मान गौरव का पल : अमित कश्यप अपने संबोधन में ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर के निदेशक अमित कश्यप ने कहा कि एक शिक्षक का सबसे बड़ा पुरस्कार तब होता है जब उसके विद्यार्थी सम्मानित होते हैं. यह दिन हम सभी के लिए गर्व का है. और प्रभात खबर के इस आयोजन से छात्रों को एक नया आयाम मिलेगा और इससे प्ररेणा लेकर छात्र निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे. हमारा सौभाग्य हमारे विद्यार्थी इस मंच का हिस्सा बने : राजेंद्र सचदेवा समारोह में डीएवी स्कूल भवनाथपुर के प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा ने कहा कि बच्चों को मंच देने से उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होता है. हमें खुशी है कि हमारे विद्यार्थी भी इस मंच का हिस्सा बने. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर के इस आयोजन की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम होगी. प्रभात खबर का हर आयोजन प्रेरणादायक होता है. छात्रों को एक बेहतर नागरिक बनाना है लक्ष्य : आकाश कुमार समारोह को संबोधित करते हुये ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक आकाश कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि छात्रों को एक बेहतर नागरिक बनाना है. आज के यह छात्र कल के लीडर हैं, और उन्हें पहचान देना हमारा कर्तव्य है. आकाश कुमार ने इस आयोजन के लिये प्रभात खबर परिवार को बधाई एवं शुभकामनायें दी. ऐसे आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना आती है : संजय सोनी समारोह में बीएसकेडी स्कूल के निदेशक संजय सोनी ने कहा कि गढ़वा में ऐसे आयोजन होना एक शुभ संकेत है. इससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना तो आती ही है, साथ ही वे शिक्षा को और गंभीरता से लेते हैं. श्री सोनी ने इस आयोजन को छात्रों के लिये प्रेरणास्त्रोत बताया. हम शिक्षा को सेवा मानते हैं : मो अल्ताफ हुसैन एमएस एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन मो अल्ताफ हुसैन ने कहा कि हम शिक्षा को सेवा मानते हैं और ऐसे समारोह हमारे सेवाभाव को और दृढ़ करते हैं. यह मंच केवल पुरस्कार नहीं, प्रेरणा का भी माध्यम है. प्रभात खबर की यह पहल छात्रों को आगे बढ़ने में सहायक साबित होगी. बच्चाें को मार्गदर्शन मिलेगा : मयंक मिश्रा मेंटर्स कोचिंग सेंटर के निदेशक मयंक मिश्रा ने कहा कि प्रभात खबर सिर्फ अखबार नहीं. बल्कि यह सामाजिक सरोकार भी निभाते रहा है. इसी के तहत प्रत्येक वर्ष यह आयोजन छात्र-छात्राओं को मर्गदर्शन का कार्य करता रहा है. इस आयोजन की जितनी भी प्रशंसा की जाये, वह कम होगी. प्रभात खबर छात्रों का भविष्य भी गढ़ता है : सतीश पांडेय आइसीएफएआइ विश्वविद्यालय के सतीश पांडेय ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने का कार्य झारखंड में सबसे पहले प्रभात खबर के द्वारा शुरू किया गया था. और आज यह आयोजन औरों के लिये प्रेरणास्रोत बन गया है. प्रभात खबर के द्वारा खींची गयी इस लकीर पर आज लोग आगे बढ़ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola