चहारदीवारी में अनियमितता की हुई जांच, संवेदक को फटकार

चहारदीवारी में अनियमितता की हुई जांच, संवेदक को फटकार
प्रतिनिधि, भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बनाये गये आवास की चहारदीवारी में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त गढ़वा के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रेम लाल सिंह एवं वंशीधर नगर एसडीएम प्रभाकर मिर्धा ने संयुक्त रूप से जांच की. ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि चहारदीवारी निर्माण में पुराने 72 फिट की दीवार पर रंग रोगन कर नया निर्माण दिखाया गया और पानी के लिए किये गये बोर में बाहर का पानी जा रहा था. इसके अलावा सोखता का निर्माण घटिया किया गया था. चार माह पूर्व दर्ज शिकायत के आधार पर उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने गंभीरता से मामले की जांच का आदेश दिया था. गुरुवार को संवेदक की उपस्थिति में जांच की गयी. अधिकारियों ने बताया कि पुरानी चहारदीवारी पर रंग रोगन कर नया निर्माण दिखाया गया है, जिसका मूल्यांकन कर पुराना निर्माण का भुगतान किया जायेगा. अन्य मामलों में भी शिकायत सही पायी गयी. जांच अधिकारी ने संवेदक को फटकार लगाते हुए पुनः कार्य करने का आदेश दिया और जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इस मौके पर अंचलाधिकारी शंभू राम, प्रमुख शोभा पाठक, वरूण विहारी यादव, लल्लू राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




