ePaper

विद्यालय की अतिक्रमित भूमि खाली करने का निर्देश

Updated at : 17 Jan 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय की अतिक्रमित भूमि खाली करने का निर्देश

विद्यालय की अतिक्रमित भूमि खाली करने का निर्देश

विज्ञापन

मेराल. प्रखंड के पेशका उच्च विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर शनिवार को मेराल अंचल प्रशासन ने मापी करायी. इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने उपायुक्त, गढ़वा को लिखित शिकायत दी थी. शिकायत में कहा गया था कि गढ़वा–चिनिया मार्ग पर अवस्थित पेशका उच्च विद्यालय की जमीन पर सड़क किनारे दर्जनों दुकानदारों ने झोपड़पट्टीनुमा दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर लिया है, जिसके कारण विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण नहीं हो पा रहा है. शिकायत के आलोक में अंचलाधिकारी जसवंत नायक के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमित भूमि की मापी करायी गयी. मापी के बाद मौके पर मौजूद सभी अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया. अंचलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण के कारण उच्च विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण पिछले कई महीनों से लंबित है. भूमि की विधिवत मापी कर ली गई है और अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह के अंदर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola