आरटीआई के तहत मांगी गयी जानकारी नहीं मिली

Updated:
विज्ञापन
आरटीआई के तहत मांगी गयी जानकारी नहीं मिली

आरटीआई के तहत मांगी गयी जानकारी नहीं मिलीआरटीआई के तहत मांगी गयी जानकारी नहीं मिली

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के पोटमा ग्राम निवासी समाजसेवी अभिषेक तिवारी ने सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआइ) 2005 के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल में सरकारी पैसों के दुरुपयोग और जनहित कार्यों में लापरवाही को लेकर सात नवंबर 2025 को सिविल सर्जन- सह- जन सूचना पदाधिकारी से सूचना मांगी थी. निर्धारित समय सीमा में कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने 23 दिसंबर 2025 को क्षेत्रीय उपनिदेशक- सह- प्रथम अपीलीय पदाधिकारी, पलामू से आवेदन किया, लेकिन वहां से भी निराशा ही हाथ लगी. इसके बाद श्री तिवारी ने 27 जनवरी 2026 को उपायुक्त गढ़वा, 17 फरवरी 2026 को अभियान निदेशक- सह-द्वितीय अपीलीय पदाधिकारी नामकुम, रांची और 17 मार्च 2026 को पुनः उपायुक्त गढ़वा को पत्र भेजकर कुल 16 बिंदुओं पर सूचना मांगी. चार महीने बीत जाने के बावजूद जिला और राज्य प्रशासन द्वारा कोई जानकारी प्रदान नहीं की गई और इन बिंदुओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola