मजदूरों को दी गयी योजनाअों की जानकारी

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
मजदूरों को दी गयी योजनाअों की जानकारी

नेहरू युवा केंद्र गढ़वा एवं जनक विकास धारा ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान मेन रोड गढ़वा में मजदूरों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गढ़वा. नेहरू युवा केंद्र गढ़वा एवं जनक विकास धारा ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान मेन रोड गढ़वा में मजदूरों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अरविंद तिवारी ने किया. कार्यक्रम में मजदूरों के लिए चलाये जा रहे केंद्र एवं राज्य सरकारों की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में संस्था के संजीव रामाशंकर चौबे ने मजदूरों को अपना निबंधन कराने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि ऐप पर रजिस्ट्रेशन के लिए पहले साल 115 रुपये तथा द्वितीय वर्ष 110 रुपये तथा तृतीय वर्ष 110 रुपये शुल्क देखकर निबंधन करा सकते हैं. निबंधन कराने के उपरांत मजदूरों को साइकिल सहित स्वास्थ्य के लिए मेडिकल किट दिया जाता है. इसके अलावा अन्य जरूरी सामग्री भी प्रदान की जाती है. साथ ही मजदूरों को बीमा के चार लाख रुपये. बच्चों की पढ़ाई के लिए एक से लेकर आठ साल तक के लिए पांच हजार रूपये, नौ से 12 वर्ग तक के लिए दस हजार रूपये, स्नातक करने के लिये 20 हजार रूपये तथा इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई के लिये 50 हजार रुपये सरकार देती है. इस मौके पर बताया गया कि भारत सरकार ने पीएम विश्वकर्म योजना लागू किया है. इसमें 18 प्रकार की योजनाओं का प्रशिक्षण देकर उन्हें टूल किट निशुल्क प्रदान किया जाता है. इस अवसर पर बनारसी राम, संजय बिहार, चंद्रशेखर मनी चौधरी, संजय उरांव, लाखन सिंह, हिना कुमार, सीता देवी, सोहर राम, इमरान अंसारी, प्राण देवी आदि मजदूर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola