पत्रकारों से अभद्रता लोकतंत्र पर हमला : गुडडू तिवारी

Updated:
विज्ञापन
पत्रकारों से अभद्रता लोकतंत्र पर हमला : गुडडू तिवारी

पत्रकारों से अभद्रता लोकतंत्र पर हमला : गुडडू तिवारी

विज्ञापन

गढ़वा. हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समक्ष पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और अभद्रता की भाजपा नेता गुडडू तिवारी गोवावल ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला करार दिया. उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता. सवाल करना पत्रकारों का अधिकार हैं, इससे बौखलाकर पत्रकार पर हमला कराना यह किसी व्यक्ति पर नहीं बल्कि सीधे तौर पर लोकतंत्र पर हमला हैं. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से इस घटना को लेकर पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. गुड्डू तिवारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करें, न कि उसे दबाने का प्रयास करें.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola