होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत

होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत
खरौंधी थाना क्षेत्र के विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड-यूपी बार्डर स्थित बजरमरवा चेकपोस्ट पर तैनात होमगार्ड जवान बीरबल राम (57 वर्ष) की मौत सब्जी लेने जाने के क्रम में हो गयी. बजरमरवा पोखरा के पास आने से हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बीरबल राम बजरमरवा चेकपोस्ट पर ड्यूटी के बाद उमवि बजरमरवा पहुंचे, जहां पर वे लोग रहते थे. लगभग चार बजे वह दो अन्य जवानों के साथ सब्जी लेने खरौंधी बाजार जा रहे थे. इसी बीच विद्यालय से लगभग 200 मीटर दूर पोखरा के पास अचानक सड़क पर गिर गये. इसके बाद लोग उन्हें उठाकर उप स्वाथ्य केंद्र ले गये. वहां से उन्हें पीएचसी, भवनाथपुर रेफर किया गया. वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बीरबल का शव पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया. इधर थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने बताया कि बीरबल राम गढ़वा जिला के मझिआंव थाना अंतर्गत बोदरा गांव के रहने वाले थे. विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी ड्यूटी खरौंधी थाना मे लगी थी. यहां उन्हें बजरमरवा चेकपोस्ट पर तैनात किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










