विकास के लिए हेमंत सरकार का होना जरूरी : तेजस्वी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Nov 2024 8:44 PM
विकास के लिए हेमंत सरकार का होना जरूरी : तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने शनिवार को विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी नरेश प्रसाद सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा कर विजयी बनाने का आह्वान किया है. वह कांडी प्रखंड अंतर्गत प्लस टू हाई स्कूल, गरदाहा के खेल मैदान में लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिना विधायक रहते हुए नरेश सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में 10 सालों से विकास एवं जन कल्याण का काम करते हुए आपकी सेवा की है. उसे देखते हुए लालू जी ने इन्हें टिकट देकर आपका जनप्रतिनिधि बनाने के लिए आपके पास भेजा है. सभा को औरंगाबाद जिला के नवीनगर के राजद विधायक डबलू सिंह ने भी संबोधित किया. वहीं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि वह किसी लालच में इस क्षेत्र में नहीं आये हैं. वह गत 10 वर्षों से खुद के कमाये पैसे का एक हिस्सा विकास व कल्याणकारी कार्य पर खर्च कर रहे हैं. यह काम अंतिम सांस तक जारी रहेगा. सभा का संचालन प्रियरंजन सिन्हा एवं सलीम राय ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










