स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गढ़वा ने जीते 11 पदक

Updated:
विज्ञापन
स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गढ़वा ने जीते 11 पदक

जिले के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, चार रजत व पांच कांस्य पदक जीते

विज्ञापन

जिले के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, चार रजत व पांच कांस्य पदक जीते प्रतिनिधि, गढ़वा झारखंड स्टेट यूथ एंड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. 31 मार्च से एक अप्रैल तक रांची के गुरुनानक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में गढ़वा के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, चार रजत व पांच कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में गढ़वा की टीम ने राज्यभर में दूसरा स्थान हासिल किया है. स्वर्ण पदक विजेताओं में पवल किशोर पासवान और शिवम कुमार शामिल हैं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम में स्थान पक्का कर लिया. वहीं अनन्या कुमारी, अमीषा उजाला, विश्वजीत सिंह और आयुष कुमार ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया. कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सृष्टि कुमारी, सौरव कुमार, अनुभा कुमारी, नौशाद आलम और नंदनी कुमारी शामिल हैं. इस उपलब्धि पर गढ़वा जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, गढ़वा बॉक्सिंग संघ के संरक्षक मोहम्मद मुमताज राही, अध्यक्ष शिव शंकर पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष हरिनंद पांडेय, वरीय उपाध्यक्ष लव कुमार दुबे, सचिव सह प्रशिक्षक व महागुरु अवार्ड से सम्मानित रामप्रवेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नितिन तिवारी, प्रशिक्षक अजय वाल्मीकि, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद आमिर रियाज आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola