गढ़वा: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गढ़वा की रफ्तार तेज, 87.09% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा

Updated:
विज्ञापन
गढ़वा उपायुक्त

गढ़वा उपायुक्त

गढ़वा जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज़, 87.09% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा. उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा कर रहे हैं कार्यों की मॉनिटरिंग.

विज्ञापन

गढ़वा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन, त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं तथा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

29 जुलाई तक पूरा होगा अभियान

अभियान के तहत बूथ स्तर पदाधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, गणना प्रपत्र का वितरण तथा आवश्यक दस्तावेजों का संकलन कर रहे हैं. जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि 29 जुलाई 2026 तक अभियान से जुड़े सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप किया जा सके.इसे लेकर सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर अभियान की प्रगति पर सतत निगरानी रख रहे हैं. वहीं, सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर प्रत्येक गणना प्रपत्र का समयबद्ध सत्यापन, डिजिटाइजेशन एवं ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करा रहे हैं. अभियान के अंतर्गत जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 957 ईपी पार्ट्स (100 प्रतिशत) का डाउनलोड एवं प्रिंट कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. इसके बाद बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य लगातार जारी है.

87.09 प्रतिशत प्रपत्रों का हुआ वितरण

अब तक जिले में 7,50,779 गणना प्रपत्र, अर्थात 87.09 प्रतिशत प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है. इनमें से 1,70,070 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 399 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 1,69,671 प्रपत्रों का सफलतापूर्वक सत्यापन पूरा किया जा चुका है. यह अभियान की तीव्र गति एवं प्रशासनिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की प्रगति

80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,26,661 मतदाता पंजीकृत हैं. यहां अब तक 3,43,836 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है. इसके साथ ही 82,592 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 228 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 82,364 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है.

81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रगति

81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,35,431 मतदाता सूचीबद्ध हैं. यहां 4,06,943 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है. इनमें से 87,478 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 171 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 87,307 प्रपत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है. मैपिंग कार्य भी तेज़ी से जारी: मतदाता विवरण के डिजिटाइजेशन के साथ-साथ मैपिंग एवं प्रोजेनी मैपिंग का कार्य भी निरंतर प्रगति पर है. अब तक जिले में 71,396 प्रपत्रों की मैपिंग तथा 95,957 प्रोजेनी मैपिंग पूर्ण की जा चुकी है, जबकि केवल 2,318 प्रपत्रों की मैपिंग शेष है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही, अद्यतन एवं त्रुटिरहित रूप से सुनिश्चित करना है, ताकि आगामी चुनाव के लिए पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके. इसके लिए सभी बीएलओ को निर्धारित समय-सीमा के भीतर घर-घर जाकर कार्य पूरा करने, प्रत्येक गणना प्रपत्र का सत्यापन करने तथा समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

मतदाताओं से सहयोग की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि जब बीएलओ आपके घर आएं, तो उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर जमा करें तथा अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं. उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही शुद्ध, पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय मतदाता सूची का निर्माण संभव है. प्रत्येक नागरिक का सहयोग लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है.

ये भी पढ़ें: झारखंड: कुड़ू के आवासीय स्कूल में घुसा करैत सांप, रात को सो रही 4 छात्राओं को काटा, एक की मौत

ये भी पढ़ें: चक्रधरपुर में 8 साल से अधूरी है 7.33 किमी सड़क, आरईओ ऑफिस के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola