कोन से सोन नदी के रास्ते होता था शराब का व्यापार

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
कोन से सोन नदी के रास्ते होता था शराब का व्यापार

खरौंधी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित सोन नदी में एक ट्रैक्टर से बड़े पैमाने पर अवैध शराब जब्त किया गया है. बताया गया कि अवैध शराब बीते तीन-चार वर्षो से प्रत्येक सप्ताह इन दिनों से यूपी के कोन से लेकर बिहार पहुंचाया जाता था.

विज्ञापन

खरौंधी : खरौंधी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित सोन नदी में एक ट्रैक्टर से बड़े पैमाने पर अवैध शराब जब्त किया गया है. बताया गया कि अवैध शराब बीते तीन-चार वर्षो से प्रत्येक सप्ताह इन दिनों से यूपी के कोन से लेकर बिहार पहुंचाया जाता था. परंतु शनिवार को कोन से लेकर बिहार जा रहा ट्रैक्टर पिपरा गांव के सामने सोन नदी में फंस गया. जिससे ट्रैक्टर पानी मे आधा से अधिक धंस गया. इसके बाद पकड़े जाने के भय से अवैध शराब माफिया ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गये. बताया गया कि ट्रैक्टर के आगे व पीछे कैरियर बनाकर अवैध बीयर एवं शराब की ढ़ुलाई की जाती थी. शनिवार की सुबह लगभग दस बजे पिपरा गांव के कुछ लोग स्नान करने नदी में गये हुए थे. उन्होंने देखा कि सोन नदी के बहाव के किनारे एक ट्रैक्टर फंसा हुआ है. उन्होंने इसकी सूचना खरौंधी थाना व प्रभात खबर प्रतिनिधि को दी. सूचना के बाद जब घटनास्थल पर थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी के नेतृत्व में पुलिस पहुंची, तो उसने ट्रैक्टर पर कैरियर में लोड अवैध शराब को पाया. इसके बाद उसे जब्त कर लिया गया. बताया गया कि खरौंधी पुलिस ने 30 पेटी किंगफिसर बीयर जब्त किया है, जबकि ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola