डीएवी स्कूल में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर 19 को

Updated:
विज्ञापन
डीएवी स्कूल में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर 19 को

डीएवी स्कूल में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर 19 को

विज्ञापन

गढ़वा. यशोदा मेडिसिटी इंदिरापुरम एनसीआर व जायंट ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में मासिक निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन हर माह के तीसरे रविवार को किया जाता है. इस शृंखंला में इस माह शिविर का आयोजन 19 अप्रैल को चौधराना बाजार के डीएवी मॉडल स्कूल के प्रांगण में किया जायेगा. यह सुविधा सिर्फ हृदय रोग से ग्रसित लोगों को निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी. नयी दिल्ली के एम्स से हार्ट सर्जरी का प्रशिक्षण प्राप्त गढ़वा के मूल निवासी डॉ विकास केशरी परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे. डॉ विकास केशरी ने बताया कि जिन रोगियों को हार्ट में छिद्र, हार्ट वाल्व में सिकुड़न, हार्ट वाल्व में रिसाव, हार्ट की नसों में रुकावट, सीने में दर्द, सांस की तकलीफ, पैरों में सूजन, हार्ट अटैक आदि समस्याए हैं, वे शिविर का लाभ उठा सकते हैं. लंबे समय तक सही उपचार नहीं करने पर सभी हृदय-रोग और अधिक जटिल हो जाते हैं व अन्य अंगों पर भी इसका असर पड़ता है. जायंट ग्रुप के सदस्यों ने लोगों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola