अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहली घटना मझिआंव थाना क्षेत्र के घुरुवा गांव के समीप हुई, जहां एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना अंतर्गत बंजारी गांव निवासी मंटू कुमार (पिता राजमोहन चौधरी)व वीरेंद्र चौधरी (पिता किशन चौधरी) गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों ने बताया कि दोनों युवक भवनाथपुर के कधवन गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, इसी क्रम में घुरुवा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी, जिससे वे लोग घायल हो गये. बाइक की ठोकर से कमांडर चालक घायल विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अमहर गांव निवासी बाबूराम रजवार (पिता रामचंद्र रजवार) बाइक की चपेट में आने से घायल हो गये. बाबूराम ने बताया कि वह गढ़वा से कमांडर चलाकर नगर ऊंटारी जा रहे थे. रमना थाना क्षेत्र के बहियार मोड़ के पास गाड़ी रोककर सवारी चढ़ाने के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाबूराम का पैर फ्रैक्चर हो गया है. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाइक व लूना की टक्कर में दंपती घायल केतार थाना क्षेत्र के दूधबनिया घाटी के पास गुरुवार को बाइक और लूना के बीच टक्कर में नगर ऊंटारी के मगरदह गांव निवासी दिनेश राम और उनकी पत्नी पूनम देवी घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार, दिनेश अपनी पत्नी के साथ केतार में एक रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान लूना सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. दोनों को पहले भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दिनेश राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola