जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल

जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल
प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पहली घटना रमना थाना क्षेत्र के करचा गांव की है. जहां राजकुमार बैठा का पुत्र राकेश कुमार बैठा (मजदूरी का कार्य करने वाला) रमना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम कर पैदल अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया. परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राकेश को तत्काल रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं दूसरी घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव की है. जहां मुबारक अंसारी का पुत्र रियाज अली अंसारी गांव में ही अपनी बाइक से गिरकर घायल हो गया. इस घटना में रियाज के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं हैं. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे आनन-फानन में उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है. मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल गढ़वा. मेराल थाना क्षेत्र के टेटूका गांव निवासी चैतू भुइंया का पुत्र विनय भुइंया व जगत भुइंया का पुत्र रामप्रवेश भुइंया मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से सिगसिगा गांव शादी समारोह में गये हुए थे, वहां से वापस लौटने के क्रम में सोहेया पहाड़ के पास ब्रेक फेल हो जाने के कारण उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे वे घायल हो गये. सड़क दुर्घटना में युवक घायल गढ़वा. गढ़वा- मझिआंव मार्ग पर गुरुवार को मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगाड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र के आमर गांव निवासी स्व पच्चू राम के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में संजय कुमार ने बताया कि वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर गढ़वा किसी काम से आया हुआ था, वापस घर लौटने के क्रम में ओखड़गाड़ा गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




