सड़क दुर्घटना में पांच घायल, तीन गंभीर

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पांच घायल, तीन गंभीर

सड़क दुर्घटना में पांच घायल, तीन गंभीर

विज्ञापन

केतार. केतार-परती मुख्य सड़क पर पाचाडुमर बालू घाट के समीप मंगलवार रात दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गये. इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय परती के सहायक अध्यापक सुगन लाल यादव व नव प्राथमिक विद्यालय बसकटिया के सहायक अध्यापक रविंद्र कुमार यादव जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से आवश्यक कार्य से गये थे. वहां से एक ही बाइक पर सुगन लाल यादव व रविंद्र कुमार यादव वापस लौट रहे थे. इस दौरान नौकाडीह गांव निवासी पंकज राम, नीतिश सिंह व इंदल राम एक ही बाइक पर सवार होकर परती से केतार की ओर आ रहे थे. इसी बीच दोनों बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गयी. उक्त घटना में सुगन लाल यादव, रविंद्र कुमार यादव व पंकज राम की स्थिति गंभीर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola