पाइपलाइन में मोटर लगाकर पानी खींचने वालों पर होगा एफआइआर

Updated:
विज्ञापन
पाइपलाइन में मोटर लगाकर पानी खींचने वालों पर होगा एफआइआर

पाइपलाइन में मोटर लगाकर पानी खींचने वालों पर होगा एफआइआर

विज्ञापन

रंका में दो दिनों तक चला छापेमारी अभियान, आठ लोग पकड़े गये प्रतिनिधि, धुरकी गढ़वा जिले के रंका प्रखंड मुख्यालय में गहराते पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा किये गये चक्का जाम के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सक्रिय हो गया है. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार और शुक्रवार को रंका क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान रंका पंचायत के दर्जी मोहल्ला निवासी भोला प्रसाद, अजित कुमार, संतोष कुमार, रविंद्र कुमार और आलोक कुमार सहित मेन रोड निवासी अजित चौरसिया, चंदन कुमार तथा धर्मेंद्र चंद्रवंशी को सरकारी पाइपलाइन में मोटर लगाकर पानी खींचते हुए पकड़ा गया. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पाइपलाइन में मोटर लगाकर पानी खींचने से जलापूर्ति का दबाव कम हो जाता है. इससे आम उपभोक्ताओं और दूर-दराज के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता. विभाग की ओर से फिलहाल पकड़े गये सभी लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है. हालांकि विभाग ने साफ कर दिया है कि भविष्य में दोबारा इस तरह की हरकत करते पकड़े जाने पर मोटर जब्त कर संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि सरकारी पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने में सहयोग करें और अवैध तरीके से पानी की निकासी न करें, ताकि सभी लोगों को समान रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola