लाभुकों से राशि लेने के मामले में मुखिया पर प्राथमिकी

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
लाभुकों से राशि लेने के मामले में मुखिया पर प्राथमिकी

सगमा प्रखंड के प्रभारी बीडीओ जुल्फिकार अंसारी ने शुक्रवार को धुरकी थाने में आवेदन देकर सोनडीहा पंचायत के मुखिया पति हनुमंत यादव के खिलाफ अबुआ आवास योजना में लाभुकों से पैसा वसूली को लेकर मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

धुरकी. सगमा प्रखंड के प्रभारी बीडीओ जुल्फिकार अंसारी ने शुक्रवार को धुरकी थाने में आवेदन देकर सोनडीहा पंचायत के मुखिया पति हनुमंत यादव के खिलाफ अबुआ आवास योजना में लाभुकों से पैसा वसूली को लेकर मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मृधा को सोनडीहा पंचायत के ग्रामीणों ने आवेदन देकर शिकायत की थी की मुखिया पति हनुमान यादव द्वारा अबुआ आवास योजना में वसूली की जा रही है. इसके आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी ने गुरुवार को बीडीओ के साथ दिये आवेदन के आलोक में पंचायत में जाकर जांच किया था. जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर अनुमंडल पदाधिकारी ने जुल्फिकार अंसारी को धुरकी थाने में मुखिया पति के विरुद्ध मामला दर्ज करने को निर्देश दिया था. निर्देश के आलोक में बीडीओ ने मामला दर्ज कराया है. विदित हो कि मुखिया पति पर मनरेगा योजना में भी अनियमितता बरतनी की शिकायत ग्रामीणों ने की है. इधर इस तरह के मुखिया पति पर थाने में मामला दर्ज करने जाने पर और पंचायत के मुखिया के प्रति हड़कंप मचा हुआ है. थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि बीडीओ को दिये आवेदन के आलोक में मुखिया पति के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola