दाल वितरण नहीं करने पर डीलर से मांगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
दाल वितरण नहीं करने पर डीलर से मांगा स्पष्टीकरण

दाल वितरण नहीं करने पर डीलर से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, केतार प्रभात खबर में बीते तीन मई के अंक में पाचाडुमर पंचायत में चना दाल वितरण में लापरवाही शीर्षक से छपी खबर थी. इसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के पाचाडुमर व अमवाडीह गांव स्थित राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दाल वितरण नहीं किये जाने की पुष्टि की. पाचाडुमर गांव स्थित डीलर सुदर्शन चौधरी की राशन दुकान में स्टॉक सहित अन्य अभिलेखों की जांच की, जहां दाल वितरण नहीं किये जाने की बात सत्य पायी. दुकान में दाल का स्टॉक मौजूद था. इसके बाद उन्होंने संबंधित डीलर स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं अमवाडीह गांव के डीलर सोमनाथ विश्वकर्मा के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितता को लेकर की गयी ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दुकान की जांच की गयी. जांच के दौरान उन्होंने अभिलेख एवं आवंटन की जांच की तथा संबंधित डीलर से स्पष्टीकरण पूछा. बीडीओ ने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने प्रखंड के सभी राशन डीलरों से अपील करते हुए कहा कि राशन का समय पर उठाव एवं वितरण सुनिश्चित करें, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola