घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें

घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें
गढ़वा. आगामी छठ पूजा महोत्सव को लेकर नगर परिषद गढ़वा द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सिटी प्रबंधक ओमकार यादव, कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र यादव एवं निवर्तमान अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष केसरी ने विभिन्नछठ घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने सफाई प्रभारी रामानुज प्रसाद और सफाई निरीक्षक भूपेंद्र यादव को निर्देश दिया कि सभी घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाये. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था का प्रतीक है, इसलिए स्वच्छता और व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर होनी चाहिए. इस अवसर पर नगर परिषद के प्रधान सहायक अमित कुशवाहा, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र यादव, सफाई प्रभारी रामानुज प्रसाद, सफाईमेट गोलू कुमार, विष्णु राम समेत कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




