ePaper

विद्यालयों सुनिश्चित की जाये बुनियादी सुविधाएंः डीसी

Updated at : 09 Oct 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालयों सुनिश्चित की जाये बुनियादी सुविधाएंः डीसी

उपायुक्त की अध्यक्षता में की गयी शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन

उपायुक्त की अध्यक्षता में की गयी शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा

प्रतिनिधि, गढ़वा

समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. बैठक में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति, सिलेबस कवरेज, विद्यालयों की साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता, मध्याह्न भोजन संचालन, पोषण वाटिका, स्वास्थ्य जांच, विद्यालय भवन निर्माण और पोशाक वितरण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य जांच, विद्युतिकरण, पोषाहार और पोशाक जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम, सहित शिक्षा विभाग के सभी पीओ, बीईईओ, बीपीओ, बीपीएम, एडीएफ, जेई व कई शिक्षक उपस्थित थे.

शिक्षकों व विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो

ई-विद्या वाहिनी पोर्टल के आधार पर शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा में कुछ प्रखंडों की स्थिति निराशाजनक पायी गयी. इस पर उपायुक्त ने डीईओ, डीएसई, संबंधित बीईईओ एवं बीपीओ को शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

अधिकारियों को लगायी फटकार, कार्य में तेजी लाने का निर्देश

उपायुक्त ने प्रखंडवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य से पीछे रहने वाले अधिकारियों को फटकार लगायी और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही चेतावनी दी कि असंतोषजनक कार्य पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित स्वास्थ्य जांच को लेकर उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ जान एफ केनेडी को विशेष शिविर आयोजित कर जांच कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जिन कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उन्हें अगली बैठक तक शत-प्रतिशत पूरा किया जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जायेगी.

बैठक में उठाया गया अनाज घोटाले का मामला

केतार प्रखंड के विद्यालयों में पोषक आहार व मध्याह्न भोजन योजना के तहत खाद्यान्न नहीं मिलने का मामला उठाया गया. इस संबंध में केतार प्रखंड अंतर्गत राशन गबन करने की शिकायत भी प्राप्त हुई है, जिस पर उपायुक्त ने समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना का खाद्यान्न वितरित करने का निर्देश दिया. शिक्षा विभाग के अंतर्गत चल रहे कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी और सभी अपूर्ण कार्य अगली मीटिंग तक निश्चित रूप से शत प्रतिशत कर लेने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola