रोजगार सेवक बर्खास्त , पंचायत सचिव निलंबित

Published by : DEEPAK Updated At : 09 Sep 2025 9:30 PM

विज्ञापन

मनरेगा में अनियमितता की पुष्टि, उपायुक्त ने की कार्रवाई

विज्ञापन

मनरेगा में अनियमितता की पुष्टि, उपायुक्त ने की कार्रवाई मझिआंव. उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने मझिआंव प्रखंड के सोनपुरवा पंचायत में मनरेगा योजना में अनियमितता की पुष्टि के बाद रोजगार सेवक भिखारी राम को बर्खास्त कर दिया है. बताया जाता है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने के बाद उपायुक्त के स्तर से यह कार्रवाई की गयी है. जबकि जन सेवस्क सह प्रभारी पंचायत सचिव श्रीकांत उपाध्याय को निलंबित कर दिया है. निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय रंका प्रखंड निर्धारित किया गया है. इस मामले में सोनपुरवा पंचायत के मुखिया अख्तर खान को भी कार्यशैली में सुधार लाने को कहा गया है. क्या है मामला सोनपुरवा पंचायत के सोनपुरवा गांव के आजाद अहमद सिद्दीकी ने उपायुक्त दिनेश कुमार यादव से मनरेगा योजना में गड़बड़ी की शिकायत की थी.आरोप था कि आजाद अहमद सिद्दीकी और उसकी पत्नी के नाम पर फर्जी जॉब कार्ड बना कर उनके खाते में योजना की राशि डालकर राशि का मांग की जा रही थी. जबकि आजाद स्वंय निबंधित संवेदक हैं और आयकरदाता भी. शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त श्री यादव ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की थी. बताया गया जांच में आरोप की पुष्टि हुई, जिसके बाद उपायुक्त ने कार्रवाई की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola