केतार के स्वास्थ्य केंद्रों में अनुपस्थित पाये गये कर्मी, मांगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
केतार के स्वास्थ्य केंद्रों में अनुपस्थित पाये गये कर्मी, मांगा स्पष्टीकरण

केतार के स्वास्थ्य केंद्रों में अनुपस्थित पाये गये कर्मी, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, केतार प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने केतार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र केतार व उप स्वास्थ्य केंद्र मुकुंदपुर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान तीनों स्वास्थ्य केंद्रों में कई कर्मी अनुपस्थित पाये गयें. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केतार में लैब टेक्नीशियन अजीत कुमार व एमटीएस सुजीत कुमार अनुपस्थित पाये गये. वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र केतार में पदस्थापित सीएचओ राजेश महली व उप स्वास्थ्य केंद्र मुकुंदपुर के सीएचओ शंकर भारद्वाज ड्यूटी से गायब मिले. निरीक्षण के दौरान बीडीओ प्रशांत कुमार ने स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मियों को साफ-सफाई बनाये रखने, सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने व समय पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. साथ ही विद्युत व्यवस्था व अन्य चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता को लेकर वरीय पदाधिकारियों को पत्राचार किये जाने की बात कही. मौके पर समन्वयक राकेश कुमार, एमपीडब्ल्यू मनोज पाठक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola